परिचय
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली सबसे महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत सभी छोटे और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।
2025 में दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि किसानों को 21वीं किस्त के तहत ₹2,000 की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह कदम किसानों की आर्थिक मदद को सुनिश्चित करने और उन्हें त्योहारों के समय राहत देने के लिए उठाया गया है। इस सरकारी योजना का पूरा जानकारी दिया जाएग आप को पूरी प्रक्रिया
PM Kisan Yojana 2025 की पूरी जानकारी
21वीं किस्त की तिथि और प्रक्रिया
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
आवेदन और स्टेटस चेक करने का तरीका
सुझाव और सावधानियाँ

PM Kisan Yojana का उद्देश्य
PM Kisan Yojana की शुरुआत 2019 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य है:
छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाना
खेती में लागत का बोझ कम करना
समय पर वित्तीय सहायता प्रदान कर के किसानों की जीवनशैली सुधारना है
योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को ₹6,000 सालाना मिलते हैं। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है, यानी हर किस्त लगभग ₹2,000 रुपये की होती है।
21वीं किस्त 2025: बड़ी खुशखबरी
केंद्र सरकार ने यह घोषणा की है कि दिवाली से पहले 21वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
यह राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दिया जाएग ।
पहले से ही कुछ राज्यों में जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में यह किस्त जारी की जा चुकी है।
सभी पात्र किसानों को दिवाली से पहले अपने खाते में ₹2,000 की राशि मिलने की संभावना है।
यह कदम किसानों की त्योहारों पर आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
यह कदम किसानों के लिए दिवाली की खुशी दुगनी हो गया है |

यह योजना का कौन-कौन किसान लाभ उठा सकते हैं
PM Kisan Yojana में आवेदन करने वाले किसानों के लिए कुछ शर्तें नियम निर्धारित हैं:
किसान परिवार के सदस्य: योजना का लाभ परिवार के मुख्य सदस्य को मिलता है, जिसमें पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल हैं।
भूमि का आकार: छोटे और सीमांत किसान, जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि हो।
राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
किसी भी सरकारी विभाग मे नहीं होना चाहिए |
ध्यान दें: यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी पेंशन या सरकारी नौकरी से लाभ ले रहा है, तो आवेदन रद्द किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज
इस योजना का लाभ उठाने के लिए मुख्य दस्तावेज जरूरी हैं
आधार कार्ड (Aadhaar Card)
बैंक खाता विवरण (Account Number, IFSC Code)
भूमि स्वामित्व दस्तावेज (Land Records)
मोबाइल नंबर 9788648256
सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए जाते हैं और सत्यापन के बाद ही राशि जारी की जाती है।
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन
PM Kisan Yojana 2025 में आवेदन करने के लिए किसान को ऑनलाइन पोर्टल जारी क्या गया है उस पर जा कर आवेदन फॉर्म भरना होता है पर जाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: pmkisan.gov.in
पंजीकरण / लॉगिन करें: अगर पहले पंजीकरण नहीं किया है तो नया खाता बनाएँ।
फॉर्म भरें: नाम, पता, जन्मतिथि, भूमि स्वामित्व विवरण, बैंक खाता विवरण आदि।
दस्तावेज अपलोड करें: आधार, बैंक खाता और भूमि प्रमाण पत्र।
फॉर्म सबमिट करें और रसीद प्राप्त करें।
ऑफलाइन आवेदन
कुछ राज्यों में किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या जिला कृषि कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
स्टेटस कैसे चेक करें
किसान अपनी 21वीं किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
PM Kisan की वेबसाइट पर जाएँ।
“Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेटस देखें कि आपकी किस्त ट्रांसफर हुई है या नहीं।
यह तरीका किसानों को यह जानने में मदद करता है कि उनके खाते में राशि कब आएगी।
सुझाव और सावधानियाँ
e-KYC प्रक्रिया पूरी करें: आधार और बैंक खाता लिंक करें।
भूमि रिकॉर्ड अपडेट रखें।
सोशल मीडिया की अफवाहों पर विश्वास न करें: केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें।
समय पर आवेदन करें: किस्त जारी करने से पहले आवेदन और दस्तावेज़ जमा करना अनिवार्य है।
पेंशन या नौकरी की स्थिति अपडेट रखें: यदि कोई सरकारी नौकरी या पेंशन शुरू हो जाए तो योजना का लाभ बंद हो सकता है।
राज्यवार अपडेट
उत्तर प्रदेश: UP Berojgari Bhatta योजना के तहत कुछ किसानों को लाभ मिलता है।
राजस्थान: पुरुष किसानों को ₹4,000 और महिलाओं/विशेष जाति/ट्रांसजेंडर को ₹4,500 मिलते हैं।
केरल: अलग पात्रता और राशि तय है।
किसान अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं।
निष्कर्ष
PM Kisan Yojana 2025 किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता योजना है।
दिवाली से पहले 21वीं किस्त के तहत किसानों को ₹2,000 की राशि मिलने जा रही है।
सभी पात्र किसानों को समय पर लाभ पाने के लिए अपने दस्तावेज अपडेट रखने और ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर स्टेटस और अन्य जानकारी नियमित रूप से जांचते रहें।
यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और उनके आर्थिक बोझ को कम करने में मददगार साबित होगी।
1 thought on “PM Kisan Yojana 2025: दिवाली से पहले 21वीं किस्त, हर किसान को ₹2,000 मिलेगी”